फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Students Killed in School Van Accident at Shimla.

शिमला: स्कूली बच्चों से भरी मारुति वैन लुढ़की, दो छात्रों की मौत

Tue, 30 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Two Students Killed in School Van Accident at Shimla.

शिमला के जतोग में एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से टुटू डीएवी के दो स्कूली बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसा सोमवार शाम हुआ जब ये वैन स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान यह सड़क से पलट गई। हादसे में चालक नरेश कुमार (34) समेत दो वयस्क और दो बच्चों को घायल हालत में उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है।

मृतक बच्चों की पहचान करण ठाकुर (6) पुत्र प्रमोद ठाकुर निवासी बायचड़ी और हर्ष वर्मा (7) पुत्र विनोद वर्मा निवासी बायचड़ी के तौर पर हुई है। हादसे में घायल दो बच्चों निहारिका (6) और पार्थ (5) का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गाड़ी के चालक नरेश कुमार (34) समेत तीन वयस्कों का इलाज चल रहा है इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे हुआ हादसा

Two Students Killed in School Van Accident at Shimla.

पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार शाम करीब तीन बजे जतोग के नजदीक हुआ। वैन में  डीएवी टुटू के छात्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अचानक वैन सड़क से लुढ़क गई और निचली सड़क पर एक गाड़ी पर गिर गई।

इसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला व मिलट्री अस्पताल जतोग ले गए वहां डाक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर दो बच्चों और तीन व्यसकों को उपचार के लिए आईजीएमसी भेज दिया।

वैन के चालक के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं इसे आईसीयू में दाखिल किया गया है। डाक्टरों का कहना है कि हादसे में घायल निहारिका और पार्थ की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed