फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two students drowned in swan river una himachal pradesh

हिमाचल: स्वां नदी में नहाने उतरे चार में से दो छात्रों की डूबने से मौत

Sat, 13 Aug 2022 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Aug 2022 07:19 PM IST
सार

स्वां नदी में नहाने उतरे जतिन और साहिल की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्र सही तरह तैरना नहीं जानते थे।

विज्ञापन
two students drowned in swan river una himachal pradesh
नदी में डूबे छात्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना जिले के हरोली उपमंडल के लोअर बढेड़ा में शनिवार दोपहर बाद स्वां नदी में नहाने उतरे सलोह के निजी स्कूल के चार छात्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद दोनों छात्रों जतिन (16) पुत्र सतपाल और साहिल (16) पुत्र विभीषण निवासी भदसाली, तहसील हरोली के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि चारों छात्र घर में जिम जाने की बात कहकर निकले थे। दोपहर बाद चारों नदी में नहाने चले गए। यहां चारों नदी में नहाने उतर, लेकिन दो छात्र नहाकर बाहर आ गए। जतिन और साहिल ने कुछ देर और नहाने की बात कही। नहाकर बाहर निकले छात्रों ने पानी पीकर वापस आने की बात कही। जब वे लौटे तो साहिल और जतिन के कपड़े वहीं पड़े थे, लेकिन वे कहीं नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों छात्रों ने आवाजें लगाई, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ ही दूरी पर नहा रहे प्रवासी लोगों को इसकी जानकारी मिली। मौके पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम भी सूचना मिलने पर वहां पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों छात्रों के शव बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिए। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्र सही तरह तैरना नहीं जानते थे। शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed