फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two students drowned in Beas River near mandi himachal.

पंडोह डैम से छोड़े पानी ने फिर छीनीं दो जिंदगियां

Sat, 19 Sep 2015 09:44 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
Two students drowned in Beas River near mandi himachal.

पंडोह डैम से छोड़े गए पानी ने फिर दो जिंदगियां छीन ली हैं। ये दोनों छात्र हैं और सायर उत्सव मनाने ब्यास नदी के किनारे आए थे और नदी में नहाने उतरे थे। एकाएक नदी का जलस्तर बढ़ गया और दोनों बह गए। बहे छात्रों की पहचान लक्की शर्मा निवासी धर्मशाला और सुरजीत सिंह निवासी आनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उधर, बीबीएमबी पंडोह डैम प्रबंधन का कहना है कि रिपयेर के चलते वीरवार को पंडोह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़ा गया था। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इनके तीसरे साथी सरकाघाट (मंडी) निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि वे तीनों ब्यास नदी में नहाने उतरे थे और तैरना नहीं जानते थे। दोनों युवाओं ने उसके साथ एक बार नदी आर-पार कर उसे वापस छोड़ा।

विज्ञापन

नहीं लग पाया कोई सुराग

Two students drowned in Beas River near mandi himachal.

इसके बाद अपना सामान लाने के लिए नदी में फिर उतरे, लेकिन एकाएक ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ गया और उसकी आंखों के सामने उसके दोनों दोस्त बह गए। इसके बाद डरा सहमा सोनू सुंदरनगर स्थित अपने क्वार्टर पहुंच गया। उसने नदी में बहे दोनों साथियों के बारे में मकान मालिक और उनके परिजनों को सूचना दी। ये सभी किराये के क्वार्टर में रहते हैं। शुक्रवार को थाना पहुंचने के बाद जांच अधिकारी एएसआई चत्तर सिंह युवक सोनू को घटनास्थल ले गए और पूछताछ की। शुक्रवार सुबह पांच बजे से पुलिस टीमें ब्यास नदी में दोनों युवाओं की खोज में जुटी रहीं।

पुलिस की ओर से कून का तर नामक स्थान तक सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन दिनभर बहे युवाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि बहे युवाओं को तलाशने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। शनिवार को युवाओं की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। छानबीन जारी है। बीबीएमबी पंडोह डैम के एडीई सोढ़ी राम ने बताया कि रिपयेर के चलते वीरवार को पंडोह डैम से ब्यास नदी में पानी छोड़ा गया था। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed