{"_id":"9c76efe695c419e372ca72ef6b347f26","slug":"two-student-injured-due-to-lightening-at-military-school-chail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी बिजली से दो छात्र झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी बिजली से दो छात्र झुलसे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 May 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन के चायल स्थित मिलिट्री स्कूल में आसमानी बिजली गिरने से दो छात्र बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन दोनों को शिमला के आरट्रैक स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
इनमें से एक छात्र सातवीं जबकि दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। घटना रविवार शाम करीब तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार ये दोनों छात्र स्कूल परिसर में मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बिजली कड़कने लगी। आसमानी बिजली की चपेट में आने से ये दोनों झुलस गए।
शिमला अस्पताल में किया गया शिफ्ट
यहां मौजूद बाकी छात्रों ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी। प्रशासन ने तुरंत ही इन्हें शिमला आरट्रैक में शिफ्ट कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है।
उधर, स्कूल प्रबंधन अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि यह मिलिट्री स्कूल एशिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान चायल के परिसर में ही स्थित है।
विज्ञापन
यहां देश भर से चुनिंदा बच्चे मिलिट्री स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों छात्र कहां के हैं, इस बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।