फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two storey house gutted in fire at Saranahuli village Kullu Himachal Pradesh

Kullu Fire: कुल्लू जिले के सरानाहुली में दोमंजिला मकान जलकर राख, पांच लाख रुपये का नुकसान

Thu, 16 Nov 2023 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Nov 2023 06:13 PM IST
सार

डाबे राम के मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा मकान आ गया। 

विज्ञापन
Two storey house gutted in fire at Saranahuli village Kullu Himachal Pradesh
मकान जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिकर्ण घाटी की शाट पंचायत के सरानाहुली गांव में छह कमरों का दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग बुधवार देरशाम करीब 9 बजे लगी।

विज्ञापन


सरानाहुली गांव में डाबे राम पुत्र हरि सिंह के मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा मकान आ गया। आग की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस दौरान दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता, मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फायर पोस्ट जरी के अग्निशमन प्रशामक तुलसी राम ने कहा कि आग की सूचना मिलने के बाद टीम मौके के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अपील की कि लोग अपने घरों के आसपास घास आदि का भंडारण न करें। इस संबंध में एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि सरानाहुली गांव में आग की घटना पेश आई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed