फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two road accidents in Kullu of himachal pradesh

दो हादसों में एक बागवान की मौत, चालक समेत तीन घायल

Wed, 28 Aug 2019 10:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खराहल/मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खराहल/मनाली (कुल्लू) Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Aug 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents in Kullu of himachal pradesh
सड़क से लुढ़का ट्रक - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू में दो सड़क हादसों में एक बागवान की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में मनाली उपमंडल के तहत आने वाली बबेली-जिंदौड़ सड़क पर बुधवार तड़के करीब चार बजे एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

विज्ञापन

 जीप सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।

जीप में जिंदौड़ पंचायत के कठियाली बेहढ़ के बाप-बेटा सवार थे। अमर नाथ (57) पुत्र मंसा राम निवासी गांव कठियाली की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र 24 वर्षीय बेटा ललित कुमार घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जीप गिरने का पता चलते ही लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले की घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस थाना को दी गई। बताया जा रहा है कि अमर नाथ और उसका बेटा सब्जी मंडी बंदरोल में सेब पहुंचाकर अपने घर लौटे रहे थे। इसके चलते उनके साथ हादसा हो गया। जिंदौड़ पंचायत के प्रधान गंगा राम ने कहा कि बुधवार सुबह तड़के चार बजे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अमर नाथ की मौत औरउसका पुत्र घायल हो गया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। इस दुर्घटना से जिंदौड़ पंचायत के कठियाली बेहढ़ गांव में मातम छा गया है। उधर, दूसरे मामले में पतलीकूहल में मंगलवार रात को एक ट्रक सड़क पर पलटने के बाद एक मकान के पीछे जा गिरा।


ट्रक रात को सीमेंट लेकर कुल्लू से मनाली की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक 42 वर्षीय विनोद निवासी बल्ह मंडी और परिचालक (क्लीनर) 21 वर्षीय रिशु निवासी चंबा को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और हादसे में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed