फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two real brother fighting election againest each other at hamirpur.

प्रधान पद के लिए दो सगे भाईयों में मुकाबला

Sun, 27 Dec 2015 10:24 AM IST
संजीव वालिया/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
संजीव वालिया/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Sun, 27 Dec 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
two real brother fighting election againest each other at hamirpur.

हमीरपुर के उपमंडल की टीहरा पंचायत में दो सगे भाई चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। प्रधान पद के लिए वैसे तो चार उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इस बार दो भाइयों के बीच जीत हार को लेकर चर्चाओं का माहौल गरमाया हुआ है।

विज्ञापन


दो भाइयों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। परिवार में ही वर्चस्व की जंग कौतूहल का विषय बनी हुई है। दोनों भाइयों में इस बार कांटे की टक्कर बताई जा रही है। पंचायत प्रधान प्रत्याशी दोनों भाई अपनी साख बचाने को दिन रात एक कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनावी चिन्ह मिलते ही प्रचार प्रसार ने भी जोर पकड़ लिया है। बड़ा भाई जहां वर्तमान में पंचायत का उपप्रधान है तो छोटा भाई पहले प्रधान रह चुका है। वर्ष 2005 में टीहरा पंचायत में छोटे भाई रमेश ने अपने बड़े भाई को सात वोट से हराकर टीहरा की प्रधानगी संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाईयों का इस बार फिर चुनावी दंगल में आमना सामना है। बड़ा भाई जहां छोटे भाई से मिली हार का बदला चुकाने की कोशिश में है, वहीं छोटा भाई अपनी जीत को कायम रखने के लिए प्रचार में जुट गया है। रमेश को चुनाव चिन्ह जीप तो जीवनदास को चुनाव चिन्ह हैंडपंप मिला है। पिछले चुनाव में एससी सीट होने से रमेश बाहर थे। हार जीत का फैसला रिजल्ट आने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed