{"_id":"664e03d06e7bdde0ac01905a","slug":"two-professors-clash-in-cu-one-injured-case-registered-in-police-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Central University Dharamshala: सीयू में भिड़े दो प्रोफेसर, एक घायल, पुलिस में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Central University Dharamshala: सीयू में भिड़े दो प्रोफेसर, एक घायल, पुलिस में मामला दर्ज
Wed, 22 May 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 22 May 2024 08:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में दो प्रोफेसरों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
केंद्रीय विवि विश्वविद्यालय धर्मशाला में प्रोफेसरों में हुए झगड़े में एक प्रोफसर की बाजू में लगी चोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में प्रोफेसर घायल हो गया है। प्रोफेसर के बाजू पर चोटें आई हैं। इसको लेकर पीड़ित प्रोफेसर ने थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की ओर से घायल प्रोफेसर का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में किसी छात्र की शिकायत पर जांच के लिए कमेटी ने प्रोफेसर को बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो दूसरे प्रोफेसर ने फोन छीनने की कोशिश की और गला पकड़ लिया। आरोप है कि तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिस वजह से प्रोफेसर की बाजू से खून निकल आया और वह घायल हो गए। इसको लेकर पीड़ित प्रोफेसर ने धर्मशाला थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि धर्मशाला थाने में केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पीड़ित प्रोफेसर का मेडिकल करवा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन