{"_id":"61d98a9538f16d07f53698d4","slug":"two-priorities-sought-from-mlas-for-the-budget-of-the-election-year-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चुनावी वर्ष के बजट के लिए विधायकों से मांगी दो-दो प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चुनावी वर्ष के बजट के लिए विधायकों से मांगी दो-दो प्राथमिकताएं
Sun, 09 Jan 2022 02:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 27 और 28 जनवरी, 2022 को वार्षिक बजट 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए दो दिवसीय बैठकें तय हुई हैं। ये बैठकें हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन के सम्मेलन कक्ष में होंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी साल के बजट अनुमानों को बनाने से पहले राज्य सरकार के योजना विभाग ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र की दो-दो प्राथमिकताएं मांग ली हैं। इन पर चर्चा के लिए बैठकें भी बुला ली हैं। सड़क, पेयजल और सिंचाई की प्राथमिकताओं के अलावा इस बार सीवरेज की प्राथमिकताएं भी इनमें शुमार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 27 और 28 जनवरी, 2022 को वार्षिक बजट 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए दो दिवसीय बैठकें तय हुई हैं। ये बैठकें हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन के सम्मेलन कक्ष में होंगी।
विज्ञापन
27 जनवरी 2022 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक सोलन, बिलासपुर, शिमला तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। 28 जनवरी को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा और किन्नौर जिलों तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक चंबा, ऊना, हमीरपुर और लाहौल व स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में वार्षिक बजट 2022-23 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। विधायकों से वर्ष 2022-23 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने और बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन