{"_id":"5dd56d3c8ebc3e54eb2a8406","slug":"two-principals-in-igmc-dr-mukand-seats-on-the-chair-even-before-pathania-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में दो प्रिंसिपल, पठानिया के पहुंचने से पहले ही कुर्सी पर विराजमान हो गए डॉ. मुकंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में दो प्रिंसिपल, पठानिया के पहुंचने से पहले ही कुर्सी पर विराजमान हो गए डॉ. मुकंद
Thu, 21 Nov 2019 11:21 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में दो-दो प्रिंसिपल हो गए हैं। हिमाचल हाईकोर्ट से तबादले पर रोक लगने के बाद आईजीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. मुकंद सुबह करीब नौ बजे ही ऑफिस पहुंच गए और कुर्सी पर विराजमान हो गए। उन्होंने अधिकारियों को बुला लिया और कामकाज की रणनीति बनाना शुरू कर दी। इतने में नए प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश भी ऑफिस पहुंच गए।
विज्ञापन
वह यह सब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने सामने लगी कुर्सी पर बैठना ही उचित समझा। दोनों अधिकारियों में करीब आधा घंटा तक बात हुई। इस दौरान किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं थी। इसके बाद डॉ. रजनीश वहां से चले गए। सूत्र बताते हैं कि आईजीएमसी से निकलने के बाद डॉ. रजनीश पठानिया प्रदेश सचिवालय पहुंचे और अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
आईजीएमसी में दो-दो प्रधानाचार्य होने से दिन भर चर्चा का दौर रहा। प्रिंसिपल दो हो गए और बैठने के लिए सिर्फ एक कार्यालय है और एक ही कुर्सी है। बताया जा रहा है कि डॉ. मुकंद ने डॉ. रजनीश को हाईकोर्ट के ऑर्डर भी दिखाए जिसके बाद वह कुछ नहीं कह सके। सरकार भी दुविधा में है कि अब किसे कुर्सी पर बैठाया जाए और किसे हटाया जाए। डॉ. मुकंद से इस मामले में बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन