{"_id":"6114da6c38c73c0e1835dfcf","slug":"two-pravasi-majdur-killed-as-shuttering-of-under-construction-bridge-collapses-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, दो प्रवासी मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, दो प्रवासी मजदूरों की मौत
Thu, 12 Aug 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:01 PM IST
सार
हादसे का कारण शटरिंग प्लेटों पर जरूरत से ज्यादा सरिया लोड करना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जहां से दोनों मजदूर गिरे उस जगह की ऊंचाई करीब 80 फीट है। हादसे का कारण शटरिंग प्लेटों पर जरूरत से ज्यादा सरिया लोड करना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूर लेंटर डालने के लिए सरिया पुल पर चढ़ाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
जिस हिस्से में ये सरिया रख रहे थे, उसमें शटरिंग प्लेट डालने का काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि प्लेटों पर सरिये का वजन बढ़ गया और प्लेटें नीचे गिर गईं। शटरिंग प्लेट के साथ दोनों मजदूर भी पुल से नीचे गिर गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान इसराम (20) पुत्र शहजाद गांव संगथरान, तहसील केरना, शामली (यूपी), आशिक (23) पुत्र तसीम दौलतपुर, सहारनपुर(यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नहीं दिए जा रहे मजदूरों को सुरक्षा उपकरण
इस परियोजना में लगे मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं। अगर इन मजदूरों को बेल्ट, हेल्मेट समेत अन्य सुरक्षा उपकरण दिए गए होते तो इनकी जान बच सकती थी। - गौरव शर्मा, जिला परिषद सदस्य
विज्ञापन
पुल पर नहीं सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता
मजदूर पुल के ऊपर कार्य कर रहे थे। वहां पर उन्हें सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता नहीं थी। शटरिंग की प्लेट अचानक गिर गईं, जिसके साथ मजदूर भी गिर गए। यह हादसा प्राकृतिक है। उन्हें भी हादसे का दुख है। - कर्नल बीएस चौहान, महाप्रबंधक गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी फोरलेन