फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Person Killed their Brother at Una.

गोबर को लेकर झगड़ा, मारपीट में गई चचेरे भाई की जान

Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
 Two Person Killed their Brother at Una.

मामूली सी बात को लेकर चचेरे भाईयों में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई। इसकी बेरहमी से पिटाई की गई जिसके बाद अस्पताल में मौत हो गई। मामला हिमाचल के ऊना का है। 

विज्ञापन


यहां क्षेत्र के लमलैहड़ी में गोबर के ढेर का लेकर चचेरे भाइयों में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरबख्श निवासी लमलैहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
विज्ञापन

 
वहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में दो भाइयों व उनकी पत्नियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम गुरबख्श ने अपने चचेरे भाई शाम लाल को घर के समीप लगाए गोबर के ढेर को हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हुई मामूली सी कहासूनी मारपीट में बदल गई। मारपीट होता देख शाम लाल का भाई शमशेर सिंह भी मौके पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। इसी बीच शाम लाल व शमशेर सिंह की पत्नियां मारपीट में उतर गई।

जिसमें गुरबख्श बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में गुरबख्श सिंह को शुक्रवार शाम ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गुरबख्श सिंह घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा था।


जहां पुलिस ने मेडिकल व उपचार के लिए भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि गुरबख्श सिंह ने अपने बयानों में चचेरे भाईयों व उनकी पत्नियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। एएसपी ने बताया शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामले के हत्या के आरोप में चचेरे भाईयों व उनकी पत्नियों को थाना तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed