फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person killed attacking leapord at sirmaur.

बहादुर युवकों ने मार गिराया आदमखोर तेंदुआ

Fri, 29 Jan 2016 03:30 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
two person killed attacking leapord at sirmaur.

जंगल से लकड़ी लाने जा रहे दो युवकों पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। लहुलूहान होने के बावजूद युवकों ने हार नहीं मानी और तेंदुए को मार गिराया। यह मामला हिमाचल के सिरमौर में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां जंगल से लकड़ी लाने जा रहे नेहली धीड़ा पंचायत के चाई महडोग गांव के दो युवकों पर वीरवार सुबह करीब आठ बजे घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए से बचाने के लिए दोनों युवकों ने भी कुल्हाड़ी और दराट से तेंदुए पर वार कर दिए।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब आधा घंटा युवक तेंदुए से भिड़ते रहे। हमले में तेंदुए ने राजेश कुमार (29) के दोनों हाथों को बुरी तरह नोंच दिया। कमर से मांस का एक बड़ा टुकड़ा भी निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के कारण ढांक में गिरा युवक

two person killed attacking leapord at sirmaur.

राजेंद्र ठाकुर (31) की दोनों टांगों और चेहरे को भी तेंदुए ने बुरी तरह नोचा है। हमले के दौरान राजेंद्र ढांक में गिर गए, जिससे इनकी पसली भी टूट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक तेंदुए को मौत के घाट उतारकर गांव की ओर भागे। दोनों को खून से लथपथ देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस से इन्हें गंभीर हालत में नाहन अस्पताल पहुंचाया। नाहन अस्पताल के डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों पर तेंदुए ने कई वार किए हैं। हालांकि अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

वन विभाग ने दर्ज किया मामला
डीएफओ नाहन नीतिश मंढोत्रा ने बताया कि तेंदुए की मौत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद साफ होता है कि दोनों युवाओं ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए को मारा है तो दोनों के इलाज का खर्च विभाग देगा। उन्होंने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम नाहन में करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed