फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person found dead in a house at chamba.

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, दम घुटने से दो की मौत

Fri, 22 Jan 2016 08:25 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
two person found dead in a house at chamba.

बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इनमें से एक ने दरवाजा खोलने की कोशिश भी की मगर धुएं से इसका भी दम घुट गया। यह दर्दनाक घटना हिमाचल के चंबा की है।

विज्ञापन


यहां चुराह घाटी की दियोला पंचायत में दो लोगों की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार भी कर दिया। यह दोनों व्यक्ति वीरवार शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन


जहां पर उन्होंने कोयले की अंगीठी जलाई और फिर कमरे को बंद कर सोने चले गए। इस दौरान अंगीठी से एक अलाव कमरे में रखे कपड़ों पर पकड़ लिया। लिहाजा रात को लगभग दस बजे अपने कमरे में सोए दोनों व्यक्ति अगली सुबह आठ बजे मृत पाए गए। लोगों ने जब इनके कमरे का दरवाजा खोला तो पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक शख्स ने की थी दरवाजा खोलने की कोशिश

two person found dead in a house at chamba.

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का शव दरवाजे के करीब व दूसरे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। लोगों ने पाया कि इस कमरे में धुएं के बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। इसलिए आग अंदर धीरे धीरे सुलगती रही। लिहाजा दम घुटने से दोनों की मौत हो गई।

ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से एक ने शायद दरवाजा खोलने की कोशिश की थी, लेकिन दरवाजे पर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, दियोला पंचायत के प्रधान चैन लाल ने बताया कि मृतकों के घरवालों ने पुलिस में जाने से इंकार कर दिया। इस कारण दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस को नहीं है सूचना : थाना प्रभारी

एसएचओ तीसा पुलिस थाना बीआर शर्मा ने बताया कि इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। यदि पुलिस को सूचना मिलती तो जरूर कार्रवाई की जाती। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर जाकर छानबीन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed