500 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार, दो युवकों की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के अनुसारउपमंडल बंजार से 12 किलोमीटर दूर दंधार गांव में चीलधार के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला जा सका। कार में सवार दोनों युवक थाटीबीड से फागुपुल बंजार की ओर आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वीरवार को थाटीबीड से फागुपुल बंजार की ओर आ रही कार (एचपी 34बी 2152) दंधार गांव में चीलधार के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
भयानक हादसे में कार के हुए कई टुकड़े
हादसे में कार चालक कमलेश कुमार (27) निवासी गांव घमीर और यान सिंह (25) निवासी गांव थाटीबीड की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही बंजार थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कार गहरी खाई में गिरी थी, इसलिए स्थानीय लोगों तथा पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर शव सड़क तक पहुंचाए।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।