फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two person died and four person injured in two road accident in sirmour district

Accident in Sirmour: दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार घायल

Sat, 30 Jul 2022 01:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 01:48 PM IST
सार

पिकअप जीप शिमला से सेब लेकर नूरपुर जा रही थी। मीनस-जामली सड़क पर अचानक जलाऊ मंदिर के समीप जीप हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन
two person died and four person injured in two road accident in sirmour district
नाहन में दुर्घटनाग्रस्त सेब का वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल शिलाई में शुक्रवार देर रात हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पहली दुर्घटना शिलाई के बालीकोटी सड़क पर हुई। एक गाड़ी एचपी14-6735 कंडीयारी से बालीकोटी की ओर जा रही थी। टिकरी नामक स्थान के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे के समय गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल शिलाई पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद पांवटा अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान आत्माराम निवासी बालीकोटी, तहसील शिलाई के रूप में हुई है। जबकि टीकाराम, सुरेंद्र कुमार, धर्म सिंह और लायकराम हादसे में घायल हुए हैं। सभी लोग शिलाई तहसील के बालीकोटी पंचायत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर मीनस के समीप सेब से लदी एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। शुक्रवार रात यूपी20एटी-5624 नंबर की पिकअप जीप शिमला जिला से सेब लेकर उत्तर प्रदेश राज्य में बिजनौर जिला के नूरपुर शहर जा रही थी कि अचानक एनएच-707 पर मीनस-जामली सड़क पर जलाऊ मंदिर के समीप हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।


बताया जा रहा है कि चढ़ाई में सेब से लदी हुई पिकअप चढ़ नहीं पा रही थी जिसके बाद गाड़ी सवार दो अन्य लोगों ने उतरकर पत्थर से गाड़ी को औट लगाने की कोशिश की। इसी बीच देखते ही देखते गाड़ी चालक सहित गहरी खाई में लुढ़क कर टौंस नदी में जा गिरी। मृतक का शिनाख्त ताहिर (35) निवासी नूरपुर (उत्तर प्रदेश) के तौर पर की गई है। हादसे की पुष्टि डीएसपी बीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed