बिलासपुर में युवती के अपहरण का प्रयास, चिल्लाने पर बदमाशों ने कार से फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती हमीरपुर कॉलेज में पढ़ाई करती है। जहां से वह अपने घर बिलासपुर डियारा सेक्टर लौट रही थी। इसी दौरान डियारा सेक्टर के एक निजी स्कूल के बाहर युवकों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद पुलिस ने हरकत में आते ही इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी बिलासपुर शहर में कूड़ा कचरा उठाने का काम करते हैं।
युवकों की शिनाख्त परेड के लिए कोर्ट को पत्र लिखा
हालांकि पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाह रही है। पुलिस ने युवकों की शिनाख्त परेड के लिए कोर्ट को पत्र लिखा है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें 17 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई कर सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्ड के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 17 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।