फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two people killed in a car accident at kinnaur himachal

सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी कार, दो लोगों की मौत

Tue, 15 May 2018 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला(किन्नौर) Updated Tue, 15 May 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
two people killed in a car accident at kinnaur himachal

किन्नौर के स्पीलो में कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। स्पीलो से तीन किलोमीटर दूर एक डस्टर गाड़ी सड़क से नीचे सतलुज किनारे 200 मीटर जा गिरी। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कने के बाद सतलुज किनारे पहुंचे गई।

विज्ञापन


दोनों की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस थाना पूह से टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को मौके से बाहर निकालकर स्पीलो अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

two people killed in a car accident at kinnaur himachal

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में चालक सुरेंद्र सिंह (41) पुत्र सुंदर सिंह निवासी सुन्नम और मिस्त्री सजन सैनी (28) निवासी गांव मकगई, जिला आंचल सुगोली पूर्वी चंपार, बिहार सुन्नम की ओर जा रहे थे।

इस दौरान स्पीलो के पास कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।  सूचना मिलते एडीएम पूह शिव मोहन सिंह सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed