नाले के तेज बहाव में बहा पांच वर्षीय मासूम और किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। नूरपुर थाने के तहत गुरचाल पंचायत के थाना गांव में एक नाले में बहने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह मोहित पठानिया पुत्र विक्रम सिंह खेलते-खेलते छाता लेकर घर के साथ लगते नाले के पास पहुंच गया।
रात से हो रही भारी बारिश के चलते नाले का बहाव तेज था। पैर फिसलने से मोहित नाले में जा गिरा और पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। परिजन यह सोचते रहे कि शायद बच्चा दादी के पास होगा, लेकिन जब आधे घंटे बाद उन्होंने उसे वहां नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की।
खेत देखने गया किसान बरसाती नाले में बह गया
इसके बाद घर से करीब 500 मीटर दूरी पर ही मोहित का शव बरामद हुआ। बच्चे के परिजनों ने उसको अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंडी के सुंदरनगर के निहरी गांव में खेत देखने गया लक्ष्मण राम (65) बरसाती नाले में बह गया। नाले का बहाव लक्ष्मण राम के खेतों की तरफ था। संभावना जताई जा रही है कि या तो वह मलबे में दब गया है या फिर बह कर आगे खड्ड में चला गया है।
मोटला खड्ड में नहाने उतरा युवक डूबा, मौत
बल्ह उपमंडल के बाल्ट क्षेत्र की मोटला खड्ड में दोस्त संग नहाने उतरे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
एसडीएम बल्ह किशोरी लाल ने कहा कि मोटला खड्ड में युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।