नियंत्रण खोने के बाद खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग के रजाणा माहौग के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार पटिनल से लाफुघाटी जा रही थी कि रजाणा माहौग के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों में राकेश कुमार (32) निवासी कुफरबाग और चालक मनोज (25) निवासी किलरा ठियोग शामिल हैं।
जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को दो लोग कार में सवार होकर पटिनल से लाफुघाटी जा रहे थे। रजाणा माहौग के पास रात करीब नौ बजे चालक के अचानक नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी।
स्थानीय की मदद से बाहर निकाले शव
सूचना मिलते ही ठियोग से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस थाना ठियोग के प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि सड़क हादसे में शुक्रवार रात को दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।