{"_id":"6231eb6a284edc281d2c0ce5","slug":"two-more-teachers-transferred-in-zoiya-mama-sloganeering-case-in-himahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जोइया मामा नारेबाजी मामले में दो और शिक्षक स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जोइया मामा नारेबाजी मामले में दो और शिक्षक स्थानांतरित
Wed, 16 Mar 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:23 PM IST
सार
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी तबादला आदेशों में हलान स्कूल के कला शिक्षक दलीप सिंह को सिरमौर के ही चोगटली स्कूल और शास्त्री मनोज कुमार को सिरमौर के भातगढ़ स्कूल के लिए स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
स्थानांतरण(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी पेंशन बहाली के प्रदर्शन के दौरान पहाड़ी बोली में जोइया मामा की नारेबाजी करने के मामले में बुधवार को सिरमौर के हलान स्कूल से दो और शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी तबादला आदेशों में हलान स्कूल के कला शिक्षक दलीप सिंह को सिरमौर के ही चोगटली स्कूल और शास्त्री मनोज कुमार को सिरमौर के भातगढ़ स्कूल के लिए स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
यह दोनों शिक्षक भी प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करने वालों में शामिल थे। हालांकि, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए दोनों शिक्षकों के तबादले किए हैं। मंगलवार को हलान स्कूल से ही दो शिक्षकों के तबादले किए गए थे। इस स्कूल से कुल चार शिक्षक दो दिनों के दौरान बदले गए हैं। इनके स्थान पर अभी अन्य शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन