फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two more piligrams died at manimahesh yatra

मणिमहेश यात्रा पर गए दो और श्रद्घालुओं की मौत

Tue, 19 Aug 2014 10:06 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
two more piligrams died at manimahesh yatra

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर निकले दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मौत के पीछे रहे कारणों का भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। मृतकों में एक जम्मू-कश्मीर जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश का है। अब तक यात्रा के दौरान कुल आठ श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बरौर डुमणू घार निवासी चंदू राम (55) और उत्तर प्रदेश इलाहाबाद निवासी रमेश कुमार (50) की मणिमहेश जाते समय रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ही तोड़ा दम

two more piligrams died at manimahesh yatra

बताया जा रहा है कि रमेश कुमार के साथ उसकी पत्नी भी यात्रा पर आई हुई थी जबकि चंदू राम अपने अन्य साथियों के साथ यात्रा पर आया था। चंदू राम को सुंदरासी क्षेत्र में पहुंचते ही सीने में तेज दर्द हुआ।

इस दौरान उसके अन्य साथी उससे काफी आगे निकल गए थे तथा कुछ उससे पीछे चल रहे थे। पीछे चल रहे साथियों ने जब चंदू राम को बेसुध पड़े देखा, तो चंदू राम ने सीने में तेज दर्द की बात कही।

स्वास्थ्य शिविर में उसका उपचार भी किया गया, लेकिन सफलता न मिली। चंदू ने वहीं दम तोड़ दिया।

पत्नी के साथ आए रमेश की भी मौत

two more piligrams died at manimahesh yatra

रमेश कुमार को सुबह यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने चढ़ाई पर बेसुध पड़े हुए देखा। इसके बाद इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। यात्रा पर निकली रमेश की पत्नी उससे काफी आगे चलते हुए दूर निकल गई थी।

रमेश कुमार के काफी देर तक तक आगे न पहुंचने पर उसकी पत्नी अपने की पति की खोज खबर लेने में जुट गई। कुछ देर बाद वह वापस लौटने लगी, तो कुछ यात्रियों ने उसे बताया कि एक व्यक्ति रास्ते में बेसुध पड़ा है।

जब रमेश की पत्नी उसके पास पहुंची, तो काफी देर हो चुकी थी। स्वास्थ्य शिविर में रमेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एडीएम लक्ष्मी कांत शर्मा ने दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed