{"_id":"21cc594a940755a4614a5ce723db3254","slug":"two-more-death-due-to-scrubtyphus-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रबटायफस: हिमाचल में दो और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रबटायफस: हिमाचल में दो और लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Sep 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से दो और मौतें हो गई हैं। बिलासपुर के 16 साल के विवेक और कुल्लू के 50 वर्षीय ऋषि ने सोमवार को आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। ये दोनों पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन
सोमवार को अचानक इनकी तबीयत खराब हुई और दोनों की मौत हो गई। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से अब तक आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं। टायफस के कुल मामलों की संख्या 200 हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार को आधा दर्जन नए मामले टायफस के अस्पताल में आए हैं। एक ही दिन में दो लोगों की मौत से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। हालांकि, प्रबंधन टायफस से निपटने के दावे कर रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने बताया कि सोमवार को टायफस से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई है। बिलासपुर के विवेक और कुल्लू के ऋषि की मौत हुई है। इन दोनों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा था। ऋषि अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में उपचाराधीन था।