{"_id":"5afc1e1c4f1c1be7408b5cd9","slug":"two-month-edible-oil-quota-will-be-distributed-this-month-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" राशनकार्ड धारकों को मिलेगा दो माह का खाद्य तेल कोटा, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड धारकों को मिलेगा दो माह का खाद्य तेल कोटा, निर्देश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 May 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाखों राशनकार्ड धारक इस महीने डिपो में दो माह का खाद्य तेल का कोटा ले सकेंगे। प्रदेश सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को इसी महीने बीते अप्रैल महीने का तेल कोटा भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
यही नहीं, सरकार ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि अगर खाद्य वस्तुएं लेने में किसी भी तरह का विलंब होता है तो वह ब्लॉक निरीक्षक या जिला नियंत्रक से शिकायत करें।
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि डिपो में चार दालें उपलब्ध करा दी गई हैं। इसमें से उपभोक्ताओं को पसंद की तीन दालें लेनी होंगी।
विज्ञापन
सरकार उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए तत्पर
राज्य अनुदानित योजना के तहत खाद्य तेलों को लेकर निविदा प्रक्रिया में एक माह देरी हुई है, जिस कारण उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने में खाद्य तेल उपलब्ध नहीं हो पाया था। मई माह में पिछले महीने का तेल कोटा भी भेज दिया है।
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए तत्पर है। कोई डिपो धारक खाद्यान्नों के वितरण में अनियमितता करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए तत्पर है। कोई डिपो धारक खाद्यान्नों के वितरण में अनियमितता करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।