{"_id":"6aabff4aa3c13fc8e7096ed7","slug":"two-major-tests-for-heart-patients-suspended-at-super-speciality-hospital-chamyana-shimla-news-c-19-sml1002-788087-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना \nमें हृदय रोगियों के दो बड़े टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में हृदय रोगियों के दो बड़े टेस्ट बंद
विज्ञापन
होल्टर मॉनिटरिंग और एबीपीएम टेस्ट न होने से दिल के मरीज परेशान, इंतजाम करने से पहले ट्रांसफर कर दिया टेस्ट करने वाला कर्मी
10 दिनों से मरीजों को आ रही ज्यादा परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) अस्पताल चमियाना में तकनीकी कर्मचारियों की कमी से कार्डियोलॉजी विभाग में महत्वपूर्ण टेस्ट बंद हो गए हैं। इस कारण दिल के मरीजों के उपचार में बड़ी बाधा आ रही है।
अस्पताल में न तो होल्टर मॉनिटरिंग टेस्ट की सुविधा मरीजों को मिल रही है और न ही एंबुलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग (एबीपीएम) टेस्ट की सुविधा मरीजों को मिल रही है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर स्थिति में अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। दोनों टेस्ट अस्पताल में तब किए जाते हैं जब ईसीजी या साधारण ब्लड प्रेशर जांच में हृदय या रक्तचाप की स्थिति का सही और पूरा पता नहीं चल पाता है। ऐसे में हृदय रोगी की 24 से 48 घंटे की मॉनिटरिंग करने के लिए दोनों टेस्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन अस्पताल में संबंधित टेस्ट को करने के लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी न होने से दोनों टेस्ट बंद पड़े हैं।
अस्पताल में सबसे अधिक परेशानी ईको लैब में कार्यरत एकमात्र तकनीकी कर्मचारी को पदोन्नति के बाद डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्थानांतरित होने से आई है। शुरुआत में कर्मचारी को रिलीव करने के बाद ईको टेस्ट भी नहीं हो पा रहे थे। मरीजों की दिक्कत को देखते हुए ईको टेस्ट के लिए तो कर्मचारी की तैनाती कर दी। लेकिन अन्य दो टेस्ट शुरू नहीं हो पाए। बीते दिनों विभागाध्यक्ष ने अस्पताल के प्राचार्य को पत्र लिखा है और जल्द प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी की तैनाती की मांग की है ताकि मरीजों के दोनों टेस्ट शुरू किए जा सकें। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा ने बताया कि बीते दिनों तकनीकी कर्मचारी की तैनाती की गई है। टेस्ट न होने की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
चमियाना अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं दी जा रही हैं लेकिन तकनीकी कर्मचारियों के न होने से सेवाएं हांफ रही हैं। अस्पताल में प्रदेशभर से रोजाना सैकड़ों मरीज जांच के लिए आते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव से उन्हें परेशान होना पड़ता है। इस समस्या का लोगों ने हल निकालने की मांग की है ताकि मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।