फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two leopards sent from Tutikandi to Ludhiana Zoo

Shimla News: टुटीकंडी से दो तेंदुए लुधियाना चिडि़याघर भेजे

Tue, 27 Feb 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two leopards sent from Tutikandi to Ludhiana Zoo
शिमला। बचाव एवं पुनर्वास गृह टुटीकंडी से दो तेंदुए लुधियाना चिड़ियाघर भेजे गए हैं। रेस्क्यू सेंटर से नर और एक मादा तेंदुए को प्रर्दशन और प्रजनन के लिए लुधियाना चिड़ियाघर भेजा गया है। शिमला में नर तेंदुआ नीतू को आठ साल पहले घणाहट्टी के पास से बचाया गया था और मादा तेंदुआ स्नेहा को तीन साल पहले कुफरी के पास के जंगलों से टुटीकंडी लाया गया था। रेस्क्यू सेंटर में कार्यरत जीव चिकित्सक डॉ. नमिता ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर लाए जाने पर तेंदुए घायल थे। तेंदुओं का उपचार करने के बाद इन्हें काफी समय से छोटे पिंजरे में रखा था। अब इन्हें लुधियाना चिड़ियाघर में अच्छा घर मिल सकेगा और उनकी बेहतर देखभाल होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article