फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two lakh rupees cheated from a youth of Sundernagar in the name of giving job in Cambodia

Mandi News: कंबोडिया में नौकरी देने के नाम पर सुंदरनगर के युवक से ठगे दो लाख रुपये

Thu, 29 Jun 2023 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के छजवार निवासी युवक से दो लाख रुपये की ठगी हुई है। 

विज्ञापन
Two lakh rupees cheated from a youth of Sundernagar in the name of giving job in Cambodia
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 कंबोडिया में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के छजवार निवासी युवक से दो लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगी का शिकार युवक डेढ़ माह में ही लौट आया है और सुंदरनगर थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। ठगी के शिकार श्याम लाल ने बताया कि बीते 29 अप्रैल को उसके एक दोस्त ने कुलदीप राजपूत नाम के एजेंट के बारे में बताया। कुलदीप से मुलाकात हुई। उसने कंबोडिया में नौकरी के बारे में बताया और दो लाख रुपये खर्च होने की बात कही। 5 मई को कुलदीप ने दोस्त के माध्यम से उसके विदेश जाने को लेकर सभी संबंधित दस्तावेज मंगवाए। इसके बाद कंबोडिया से नारायण नाम के व्यक्ति ने वीडियो कॉल के माध्यम से साक्षात्कार लिया और उसका चयन कर लिया। इसके बाद कुलदीप ने उसे कंपनी की ओर से नौकरी का ऑफर लेटर दिया।

विज्ञापन


20 मई को कुलदीप ने राशि का भुगतान कर दिया और बिजनेस वीजा लगाकर उसे कंबोडिया भेज दिया। वहां नारायण ने उसे रिसीव किया। श्याम लाल ने बताया वहां जाकर पता लगा कि ऐसी कोई कंपनी है ही नहीं, जिसमें उसे नौकरी दी गई है। वहां एक जेलनुमा बिल्डिंग में ले जाया गया, जहां देश भर के करीब 200 लोग काम पर लगे हुए थे। काम के रूप में उन्हें फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लड़कों को रिक्वेस्ट भेजने और व्हाट्सएप पर चैट करने को कहा गया। कुछ दिन बाद श्याम लाल ने काम करने से इन्कार कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। इस दौरान सुंदरनगर के भोजपुर निवासी मधु शर्मा के साथ उसका संपर्क हुआ, जो वहां पर व्यवसायी हैं। उनकी मदद से वह घर लौट सके हैं। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सारे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। सभी तथ्यों की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed