फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Lakh Devotees Paid Obeisance in shakti peeths of himachal pradesh

अष्टमी पर दो लाख श्रद्धालुओं ने किए शक्तिपीठों में दर्शन

Sun, 06 Oct 2019 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामुंडा/ज्वालामुखी/कांगड़ा/ नयना देवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामुंडा/ज्वालामुखी/कांगड़ा/ नयना देवी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Two Lakh Devotees Paid Obeisance in shakti peeths of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शक्तिपीठों में शारदीय नवरात्र के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। रविवार को अष्टमी पर शक्तिपीठों में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन किए। मां ज्वाला का मंदिर 24 घंटे खुला रहा जबकि मां नयनादेवी के कपाट रात दो बजे ही खुल गए थे। नयनादेवी में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा एक लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। चामुंडा, ज्वालाजी और बज्रेश्वरी तीनों मंदिरों में करीब 72 हजार श्रद्धालु पहुंचे। चिंतपूर्णी में करीब 8 हजार और नाहन के बाला सुंदरी मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। 

विज्ञापन


अष्टमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ ज्वालामुखी मंदिर में 40 हजार के करीब दर्ज की गई, जबकि दूसरे स्थान पर बज्रेश्वरी मंदिर में 15 से 20 हजार के करीब श्रद्धालु नतमस्तक हुए। वहीं, चामुंडा मंदिर में अष्टमी के दिन 12 हजार भक्तों ने माथा टेका।
विज्ञापन


अष्टमी की रात को मां चामुंडा का नशीत पूजन हुआ और पुराना सिंदूर निकालकर नया सिंदूर चरणों में अर्पित किया गया। वहीं, 12 बजे मां को 108 प्रकार की देसी घी के बने व्यंजनों का भोग अर्पित किया। चिंतपूर्णी में दुर्गाष्टमी पर करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। पिछले वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में मात्र 7913 श्रद्धालुओं ने ही दर्शन पर्ची ली, जबकि मंदिर के कपाट देर रात दो बजे ही खोल दिए थे। वहीं, शाम को मंदिर आयुक्त व जिला उपायुक्त संदीप कुमार चिंतपूर्णी पहुंचे। व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और मां का आशीर्वाद लिया।

सप्तमी के दिन भक्तों ने 6,89,386 रुपये चढ़ाए। मंदिर कार्यालय के मुताबिक 8 ग्राम सोना और 190 ग्राम चांदी के अलावा 62 यूएसए डालर, 30 कनाडा डालर, 5 यूरो और 20 यूएई दिरहाम भी मां के चरणों में भक्तों ने अर्पित कर किए।

नयनादेवी न्यास को सातवें नवरात्र तक कुल 65,17451 नकद तथा 196 ग्राम 360 मिली ग्राम सोना तथा 12 किलो 245 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। मेला अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि नवरात्र शांतिपूर्वक से चल रहे हैं तथा सभी प्रबंध सराहनीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed