{"_id":"576545a84f1c1b591811c184","slug":"two-killed-in-road-accident-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार समेत राहगीर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार समेत राहगीर बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ऊना क्षेत्र के गांव मरवाड़ी में पेश आए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना क्षेत्र के गांव मरवाड़ी में पेश आए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मरवाड़ी निवासी राजेश कुमार और कश्मीर सिंह (60) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का शनिवार को ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जबकि, पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात राजेश कुमार बाइक पर सवार होकर तलवाड़ा से वापस मरवाड़ी स्थित अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
घर के कुछ दूर पीछे सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग कश्मीर सिंह के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, कश्मीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, लेकिन उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
उधर, चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 एवं 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राजेश एवं कश्मीर सिंह की असामयिक और दुखद मृत्यु पर गगरेट से भाजपा प्रत्याशी रहे सुशील कालिया, जिला पार्षद सुषमा रानी, पूर्व उपप्रधान देवराज राणा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।