{"_id":"59159f0b4f1c1bf207850f4b","slug":"two-killed-in-nano-car-accident-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार नैनो कार पुल से टकराई, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार नैनो कार पुल से टकराई, शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 13 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर के बाइपास के पास वीरवार देर रात को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद नैनो कार से घर वापस लौट रहे थे। दोनों युवकों में से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दूसरे युवक ने टांडा में जाकर अंतिम सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे तेज रफ्तार से आ रही नैनो कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। इसमें सवार 32 वर्षीय नीरज राणा पुत्र सुरेंद्र राणा निवासी लोहरड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरे 22 वर्षीय युवक राहुल राणा पुत्र मनोहर लाल को गंभीर चोटें आई जिसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया, जहां पर उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दोनों युवक एक ही गांव लोहारडा के निवासी थे। नीरज राणा अवाहदेवी स्थित एक सरकारी बैंक में कार्यरत था और अपने घर का इकलौता चिराग था। हालांकि उसकी बहन भी बताई जा रही है, जिसकी शादी हो चुकी है। राहुल राणा आईटीआई का प्रशिक्षु था।
दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज किया और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ हमीरपुर कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।