फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed in in Accident in Chaupal Shimla Himachal pradesh

चौपाल: टिपर गहरी खाई में गिरा, दो युवकों की मौके पर मौत

Sun, 09 Dec 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल (रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल (रोहड़ू) Updated Sun, 09 Dec 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Two killed in in Accident in Chaupal Shimla Himachal pradesh

एक टिपर के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हुए टिपर को देखा और इसकी सूचना कुपवी थाने में दी। मृतकों के शवों का सिविल अस्पताल कुपवी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन की तरफ  से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संख्या उक्त टिपर रात के समय कुपवी से हरिपुरधार की तरफ  जा रहा था। इस दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुपवी थाने में दी तो कुपवी से पुलिस बल घटनास्थल पर जब तक पहुंचा।

विज्ञापन

तब तक ग्रामीणों ने ढांक में फंसे शवों को निकाल कर सड़क पर पहुंचा दिया था। मृतकों की पहचान चालक वेद प्रकाश (25) पुत्र कल सिंह निवासी भगनेल डाकघर झकाण्डो तहसील शिलाई जिला सिरमौर और सोहन सिंह (28) पुत्र रत्न सिंह निवासी गांव मनाल डाकघर स्टोन तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि अभी तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed