फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed in car accident in mandi himachal pradesh

अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Sat, 20 Jul 2019 03:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Two killed in car accident in mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में औट के पनारसा-ज्वालापुर मार्ग पर खमरादा के समीप एक मोड़ पर अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पार्क दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें खाई में लुढ़क गईं। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

मृतकों की पहचान संजू (24) पुत्र हेमराज निवासी खरली, औट और इंद्र सिंह (32) पुत्र हरीमन निवासी कोट खमरादा, औट के रूप में हुई है। संजू और इंद्र सिंह देर रात पनारसा से अपने घर की ओर जा रहे थे। करीब साढ़े नौ जब वे खमरादा पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पार्क दूसरी कार से टकरा गई। इससे दोनों वाहन खाई में लुढ़क गए।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी नगवाईं पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। इसी बीच दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। दूसरी कार में कोई नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड कानूनगो औट दीनानाथ ने बताया है कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। उधर, औट के एसएचओ ललित महंत ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पधर मदनकांत ने बताया कि मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed