फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Killed in Car Accident at Baddi.

शिमला से बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे, कार हादसे में दो की मौत

Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two Killed in Car Accident at Baddi.

हिमाचल के बद्दी में वर्धमान मार्केट के नजदीक एक कार हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को चोटें पहुंची हैं। हादसा इतना भयानक था कि पहले कार सामने से आ रहे एक वाहन से टकराई। बाद में सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा भी टूटकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार आगे जाकर कच्ची सड़क पर पलट गई। टूटे खंभे में बिजली की तारें भी टूटकर लटक गईं। इससे संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार रामचंद पुत्र जीत राम निवासी वार्ड नंबर 7 वर्धमान मार्केट नजदीक ज्योति होटल बद्दी ने थाने में दर्ज बयान में कहा है कि सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच वह अपनी गाड़ी लेकर सब्जी लेने के लिए चंडीगढ़ जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी मनाकर लौट रहे दोस्तों की मौत

Two Killed in Car Accident at Baddi.

विशाल मेगामार्ट साईं रोड बद्दी के सामने पहुंचा तो नीचे बद्दी की तरफ से एक कार तेज आई और उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार बिजली के पोल से टकरा गई। पोल नीचे गिर गया और तारें लटक र्गइं। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और आगे जाकर सड़क के किनारे कच्ची सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सूचना पुलिस को दी गई।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों को हलकी चोटें लगी हैं। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त रोशन निवासी बिहारी और करण निवासी बिहार के रूप में की है।

सभी युवक बताए जा रहे हैं। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि स्विफ्ट डिजायर कार में सवार सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर शिमला से बद्दी लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed