नए साल की रात दर्दनाक हादसा, गाड़ी ने कुचले बाइक सवार, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव घंडावल में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
देर रात पेश आए हादसे में समूचे क्षेत्र में मातम है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान मनीष (25) निवासी पनोह, त्रिलोक (27) निवासी सलुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे कि इसी दौरान घड़ाबल के पास के अंब की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर दे मारी।
दो ने मौके पर तोड़ा दम, एक पीजीआई में भर्ती
हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार मनीष, त्रिलोक बुरी तरह से लहूलुहान हो गए और कुछ ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा हादसे में भलोह निवासी अरुण भी घायल हुआ। जिसे फौरन नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने अरुण की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जा रही है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भारी जुटी रहीं। जिससे कुछ देर के लिए मुख्यमार्ग पर जाम की स्थिति रही। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।