{"_id":"5d60d0f08ebc3e01574201fe","slug":"two-killed-in-accident-car-hits-parapet-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरापिट से टकराई कार, दो की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरापिट से टकराई कार, दो की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
Sat, 24 Aug 2019 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के निकटवर्ती घंडावल गांव में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पैरापिट से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह तथा गजींद्र सिंह पुत्र जतिंद्र सिंह दोनों निवासी गांव झलेड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह, गजींद्र सिंह और कुलविंद्र सिंह तीनों सदा शिव मंदिर तलमेहड़ा से माथा टेक कर कार में सवार होकर घर लौट रहे थे कि उनकी कार घंडावल में अनियंत्रित होकर सड़क पर पैरापिट से टकरा गई।
विज्ञापन
हिमाचल सीमा पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बाल-बाल बचा, पायलट घायल
विज्ञापन
पैरापिट से टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार राजेंद्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह तथा गजींद्र सिंह पुत्र जतिंद्र सिंह दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार कुलविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, तीन घायल
खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, सात घायल