{"_id":"5d5f7cfa8ebc3e6c2837d6e8","slug":"accident-two-killed-in-bharmour-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत
Fri, 23 Aug 2019 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश यात्रियों की स्कॉरपिओ भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चाहला के समीप खाई में जा गिरी। दो श्रद्धालुओं की हादसे में मौत हो गई है। सात घायल हो गए हैं। हादसा सुबह के समय हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और कब्जे में लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान चालक कमल कुमार (33) पुत्र चुहड़ सिंह निवासी नरोट नेहारा, डाकघर साम, तहसील और जिला पठानकोट तथा बलदेव सिंह (35) पुत्र स्व. राम सिंह, गांव मरड, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बाल-बाल बचा, करानी पड़ी आपात लैंडिग
यात्री मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी में नौ लोग सवार थे। गाड़ी को चालक कमल सिंह चला रहा था। चाहला के समीप वाहन हादसे का शिकार हो गया है और ये खाई में लुढ़क गया। चालक और एक अन्य श्रद्धालु ने मौके पर दम तोड़ दिया। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।
हेलीकॉप्टर के धमाके की आवाज सुन सहम गए लोग, हादसे में तीन की मौत
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में राज कुमार पुत्र चरण दास, गावं बगथली, डाकघर और तहसील कठुआ, जम्मू-कश्मीर, कुलबीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह गांव जारेई, सुरजीत पाल पुत्र रत्न चंद निवासी बगथली, काली दास पुत्र हरबंस लाल गांव डुबेई, रमन कुमार पुत्र जोगिंद्र पाल गांव और डाकघर कीड़ी तहसील और जिला जिला पठानकोट, अमित कुमार पुत्र साह देव राज, गांव जारेई, तहसील और जिला कठुआ, जोनू कुमार पुत्र जीत राम, निवासी बगथली डाकघर जरेई, तहसील और जिला जिला कठुआ घायल हो गए। एसपी चंबा मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।