रामपुर के पास गहरी खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के पास भद्राश में शुक्रवार देर रात 108 एंबुलेंस करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। एंबुलेंस (एचपी 63-5769) शिमला में मरीज को छोड़कर रामपुर लौट रही थी।
मरने वालों में पायलट सुनील (28) निवासी बसाहरा और ईएमटी अजय गौतम (31) निवासी शिंगला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पायलट 36 घंटों से लगातार सेवाएं दे रहा था।
गाड़ी में फंसे रहे शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात ही शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। लेकिन चालक का शव गाड़ी के बीच में फंसा रहा। इसे निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार सुबह करीब दस बजे शव को बाहर निकाला जा सका है।
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों शव बाहर निकालकर खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस शिमला में रोगी को
छोड़कर रामपुर लौट रही थी कि भद्राश बाजार के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। एक शव एंबुलेंस में फंसा था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला।