फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two killed four injured in car accident on rampur rohru road

दर्दनाक हादसा: रामपुर-रोहडू़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, चार घायल

Mon, 13 Dec 2021 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Dec 2021 06:11 PM IST
सार

बशड़ी के समीप चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तकलेच पुलिस चौकी से पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल से सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन
two killed four injured in car accident on rampur rohru road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर-रोहडू मार्ग पर बशड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत एक अन्य की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। कार (एचपी 63 बी 5158) में सवार होकर छह लोग रामपुर के मजेवठी से रोहडू अपने गांव अस्थाना की ओर जा रहे थे। नरैण पंचायत के बशड़ी के समीप चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तकलेच पुलिस चौकी से पुलिस का दल मौके के लिए रवाना हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल से सभी को बाहर निकाला। हादसे में आदित्य (16) पुत्र रत्ती राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला और दया सिंह (51), पुत्र कपूर चंद, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रीति (23) पुत्री रत्ती राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, निशा (40), पत्नी रत्ती राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, रत्ती राम (45), पुत्र शालिग राम, गांव अस्थानी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, जियालाल (56), पुत्र स्व. फिना दास निवासी गांव सैजी, डाकघर समोली, तहसील रोहडू़, जिला शिमला घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अस्पताल में एक्सरे को तरसे मरीज, निजी लैब में हुए टेस्ट
हादसे के घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया तो उन्हें खनेरी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पाई। अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब पड़ी है, जिस कारण मरीजों को निजी लैब में ले जाना पड़ा। दर्द से कराह रहे मरीजों के निजी लैब में एक्सरे हुए, जिसके बाद उन्हें फिर अस्पताल पहुंचाया गया।


सरकार के आश्वासनों के बाद भी खनेरी अस्पताल पहुंचने वाले मरीज अव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं। दशकों पुरानी मशीनों से अस्पताल में व्यवस्था बनाई जा रही है। चार जिलों के प्रमुख अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग को व्यापक बंदोबस्त करने की सख्त आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed