{"_id":"58edf42d4f1c1b791ecf5a60","slug":"two-killed-as-car-falls-into-dam-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के पास नदी में गिरी ऑल्टो कार, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के पास नदी में गिरी ऑल्टो कार, चालक समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 12 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में बुधवार दोपहर एक कार हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। यह ऑल्टो कार बैरा स्यूल नदी में गिर गई थी। हादसे में चंबा के सुरंगानी निवासी किशन चंद और साहबुदीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा चंबा के सलूणी उपमंडल के सुरंगानी में हुआ है। यहां एक आल्टो कार बैरा नदी में गिर गई। कार में कुल दो लोग सवार थे जिनमें दोनों की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस एक व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, नदी में लापता हुए दूसरे व्यक्ति का शव भी बाद में बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन