हिमाचल: पैराग्लाइडर गिरने से पर्यटक समेत दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के तहत पड़ते क्षेत्र डोभी में रविवार सुबह तिब्बती कॉलोनी में पैराग्लाइडर क्रैश होकर गिर गया। हादसे में पालयट समेत केरल के पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल पायलट को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया लेकिन यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पायलट का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडिंग साइट फ्लाइन से नरेश कुमार (25 साल) पुत्र बलवीर सिंह, गांव दीदरी, डाकघर बंदरोल कुल्लू ने केरल के पर्यटक अल्ताफ बाचु वी (24) पुत्र शरफूदीन, वेलासेरी हाउस, मल्लापुरम (केरल) को साथ लेकर उड़ान भरी।
करीब 8-9 मिनट की यह उड़ान इससे पहले कि डोभी बिहाल में जाकर समाप्त होती लेकिन डोभी के समीप तिब्बती कॉलोनी में ही यह पैराग्लाइडर क्रैश होकर गिर गया। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडर जब क्रैश हुआ तब पायलट समेत पर्यटक इतनी ऊंचाई पर थे कि इसमें बचना नामुमकिन था।
Shalini Agnihotri, SP Kullu district: One tourist from Kerala and a local paragliding pilot killed after the para-glider crashed during a flight in Dobhi area of Kullu district, today. #HimachalPradesh
— ANI (@ANI) April 7, 2019
नतीजा यह हुआ कि जब पैराग्लाइडर क्रैश हुआ तो यह दोनों जमीन पर गिर पड़े और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। केरल के पर्यटक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पायलट नरेश को उपचार के लिए कुल्लू लाया गया लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजन सदमे में है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पैराग्लाइडर के क्रैश होने से पायलट समेत एक पर्यटक की मौत हुई है। पायलट के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला कर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।