फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two indian army soldiers murder father in kangra himachal pradesh

फौजी बेटे और भतीजे ने रॉड से हमला कर पूर्व सैनिक को उतारा दिया मौत के घाट

Sat, 25 May 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंज (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 May 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
two indian army soldiers murder father in kangra himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

जिला कांगड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शाहपुर हलके की परगोड़ पंचायत के गांव सुरदयाल निवासी पूर्व सैनिक की अपने भाई को बचाते जान चली गई। हत्या के आरोप में उनके बेटे और भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी सेना में सेवारत हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 21 मई को आरोपी राजीव और दिनेश घर के लेंटर पर बैठकर शराब पी रहे थे। शोर मचाने पर उनके चाचा गुरबचन सिंह ने उनको ऐसा करने से रोका और डांट भी लगाई। दोनों भाई इस पर और बिगड़ गए।
विज्ञापन


दोनों चाचा को ही मारने पर उतारू हो गए। राजीव ने इस बीच अपने चाचा को पकड़ लिया और दिनेश ने उस पर लोहे की रॉड से हमला करना चाहा। तभी राजीव के पिता त्रिलोक सिंह बीच बचाव करने लगे। इस दौरान दिनेश कुमार ने त्रिलोक सिंह पर ही रॉड से वार कर दिया। इसके बाद त्रिलोक सिंह को परिजन शाहपुर अस्पताल और फिर उपचार के बाद घर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां शुक्रवार को त्रिलोक सिंह ने दम तोड़ दिया। त्रिलोक और गुरबचन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। बता दें कि दिनेश गुरबचन के तीसरे भाई का बेटा है जिनका पहले ही देहांत हो चुका है। 

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले धारा 341, 42 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब त्रिलोक सिंह की मौत होने पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed