फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two hundred kilometers distance reduced from Manali to kargil

ढाई सौ किलोमीटर घटी मनाली से कारगिल की दूरी, ये है वजह

Wed, 28 Nov 2018 05:00 AM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 28 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Two hundred kilometers distance reduced from Manali to kargil

पाकिस्तान और चीन की सीमा पर सेना अब आसानी से पहुंच सकेगी। बीआरओ ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर शिंकुला दर्रे से वैकल्पिक सड़क के जरिए कारगिल को मनाली से जोड़ दिया है।

विज्ञापन


इस सड़क के बनने से कारगिल बॉर्डर तक पहुंचने के लिए अब सेना और सैलानियों को लेह होकर जाने की जरूरत नहीं है। इस मार्ग के बनने से मनाली से कारगिल की दूरी 250 किलोमीटर कम हो गई है। अभी मनाली से लेह होकर कारगिल जाने के लिए 750 किमी का लंबा सफर करना पड़ता है। 
विज्ञापन


दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में से एक सामरिक महत्त्व के दारचा-शिंकुला-पदुम-कारगिल मार्ग के दोनों छोरों को जोड़ दिया गया है। अब सेना बारालाचा, तंगलंगला और लाचुंगला दर्रों को पार किए बगैर शिंकुला दर्रा होकर जंस्कर से कारगिल पहुंच जाएगी। इससे समय और धन की बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिज बनाकर मनाली को कारगिल से जोड़ा

Two hundred kilometers distance reduced from Manali to kargil

बीआरओ 38 टीआरएफ के कमांडर कर्नल एसके अवस्थी ने बताया कि दारचा-शिंकुला- पदुम सड़क की फार्मेशन कटिंग पूरी हो गई है। बीआरओ ने जंस्कर के करग्या गांव के समीप ब्रिज बनाकर मनाली को कारगिल से जोड़ दिया है।

टारिंग के बाद इस मार्ग पर यातायात शुरू हो जाएगा। हिमाचल के हिस्से में सड़क का निर्माण दीपक प्रोजेक्ट और जम्मू कश्मीर में हिमांक प्रोजेक्ट कर रहा है। कर्नल अवस्थी ने बताया कि शिंकुला दर्रा होकर मनाली से कारगिल की दूरी 500 किमी रहेगी।

इस सड़क के बनने से कारगिल जिला का पदुम उपमंडल सैलानियों के लिए खुल जाएगा। वहीं, रोहतांग टनल बनने के बाद कुछ घंटों में मनाली से कारगिल का सफर पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed