फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Report of suspected swine flu patient at IGMC tests negative.

शिमला: आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 25 Aug 2026 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 08:47 PM IST
सार

लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर स्वाइन फ्लू के डर से अस्पताल में जांच करवाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में आईजीएमसी समेत दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में कतारें लग रही हैं। हालांकि मरीजों में वायरल के सामान्य लक्षण ही हैं।

विज्ञापन
Shimla: Report of suspected swine flu patient at IGMC tests negative.
आईजीएमसी शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा व पंजाब में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के खतरे के बीच इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल आईजीएमसी में संदिग्ध मामला आया था। काफी समय से वायरल ठीक नहीं होने और स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर मेडिसिन विभाग ने सैंपलिंग करवाई है। हालांकि मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, संदिग्ध मामला आने के बाद विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर स्वाइन फ्लू के डर से अस्पताल में जांच करवाने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में आईजीएमसी समेत दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में कतारें लग रही हैं। हालांकि मरीजों में वायरल के सामान्य लक्षण ही हैं। शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग शिमला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलों की निगरानी की जा रही है। विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों से आग्रह पैनिक न होने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed