फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The holy Manimahesh Yatra begins on August 26, with the Chhota Shahi Snan scheduled for September 4

एचपी: पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान, एक हजार जवान रहेंगे तैनात

Tue, 25 Aug 2026 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 08:22 PM IST
सार

 मणिमहेश यात्रा 20 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन स्नान, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान और 18 सितंबर को राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान होगा।

विज्ञापन
The holy Manimahesh Yatra begins on August 26, with the Chhota Shahi Snan scheduled for September 4
पवित्र मणिमहेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कठिन यात्राओं में से एक मणिमहेश यात्रा बुधवार से शुरू होगी। यात्रा 20 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन स्नान, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान और 18 सितंबर को राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान होगा। चौरासी मंदिर भरमौर के पुजारी पंडित छज्जू राम शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी स्नान का शुभ मुहूर्त तीन सितंबर (वीरवार) रात 2:26 बजे शुरू होगा। शुक्रवार को पूरा दिन ब्रह्म मुहूर्त रहेगा और 12:14 बजे तक स्नान कर सकेंगे। राधाष्टमी पर्व 18 सितंबर दोपहर एक बजे शुरू होकर 19 सितंबर शाम 3:28 बजे तक चलेगा। हड़सर से मणिमहेश झील तक 13 किलोमीटर से अधिक का पैदल सफर है। धनछो, सुंदरासी, गौरीकुंड और शिव कुंड के पास श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था रहेगी। एक बिस्तर का किराया 250 से 350 रुपये तक होगा। मणिमहेश झील समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर है।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक तैनात रहेंगे
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक तैनात रहेंगे। हड़सर से धनछो तक एसडीआरएफ के 40, धनछो से सुंदरासी तक पर्वतारोहण उपकेंद्र भरमौर के 60 और सुंदरासी से पवित्र डल तक एनडीआरएफ के 30 बचावकर्मी तैनात किए जाएंगे। भरमौर, भरमाणी और हड़सर में करीब 20 आईटीबीपी जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडरों और जरूरी उपकरणों से लैस सात स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा कारणों से मैहला से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 11 से सुबह 4 बजे तक और हड़सर से डल झील तक शाम 7 से सुबह 4 बजे तक यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। यात्रा के लिए चार हेलिकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। भरमौर से गौरीकुंड का एकतरफा किराया 3,828 रुपये और होली से गौरीकुंड का किराया 6,255 रुपये प्रति श्रद्धालु निर्धारित किया गया है। हेलिकॉप्टर सेवा 25 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगी। 75 किलोग्राम से अधिक वजन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हालांकि, इसके लिए अभी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य
यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। 50 रुपये शुल्क के साथ ट्रस्ट की वेबसाइट पर श्रद्धालु अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। वहीं, श्रद्धालु हवाई सेवा के लिए श्री मणिमहेश ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट manimaheshyatra.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं। ऑफलाइन टिकट का विकल्प केवल विशेष परिस्थितियों में गौरीकुंड से भरमौर की एकतरफा वापसी के लिए मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed