{"_id":"58a82f3e4f1c1b0970d83c8a","slug":"two-house-fire-cases-in-shimla-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला शहर में दो जगहों पर भड़की आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला शहर में दो जगहों पर भड़की आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में शनिवार सुबह आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों की संपत्ति राख हो गई। चक्कर के मुख्य चौक पर टेलर की दुकान में सुबह करीब पांच बजे अचानक लगी आग में कपड़े और मशीनें जल गई।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलने पर बालूगंज फायर स्टेशन से गए बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया। इसमें लाखों का नुकसान आंका गया है। छोटा शिमला के समीप ऐरा होम एरिया में बने वर्मा अपार्टमेंट के बेसमेंट में नेपाली मजदूर के लिए बने एक ढारे में अचानक नौ बजे के करीब भड़की आग से नेपाली का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
यहां आग बुझाने के लिए छोटा शिमला और मालरोड फायर स्टेशन से टीम पहुंची। चक्कर में दुकान में सुबह करीब पांच बजे भड़की आग से मालिक मोहम्मद मुर्तजा की दुकान में कपड़े, मशीनों सहित फर्नीचर जल गया। सूचना मिलने पर बालूगंज फायर स्टेशन से मौके पर उप अग्निशमन अधिकारी एसएल गौतम की अगुवाई में पहुंचे लीडिंग फायर मेन नीम चंद, जगदीश ने आग को काबू किया।
विज्ञापन
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, ऐरा होम के समीप ढारे में सुबह करीब नौ बजे आग लगी। जिसमें नेपाली का बिस्तर और अन्य सामान जल गया। माल रोड से अग्निशमन केंद्र से गए अधिकारी डीसी शर्मा की अगुवाई में टीम ने आग पर काबू पाया।