फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two held for blackmailing businessman with obscene MMS.

पिस्टल की नोक पर अश्लील एमएमएस बनाकर मांगे 20 लाख

Mon, 21 Sep 2015 09:35 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
Two held for blackmailing businessman with obscene MMS.

शातिर महिला और युवक ने पिस्टल की नोक पर ददाहू (सिरमौर, हिमाचल)के कारोबारी का अश्लील एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख उड़ाने की कोशिश की, लेकिन पकड़े गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जमीन डील को लेकर शातिर व्यापारी से मिले थे। इसी बीच इन्होंने कारोबारी को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया।

विज्ञापन


शातिर कारोबारी को एक गाड़ी में बैठाकर ले गए और पिस्टल की नोक पर उसके सारे कपड़े उतरवा दिए। महिला ने भी अपने कपड़े फाड़ लिए और अश्लील एमएमएस बनाया और फिर ब्लैकमेल कर व्यापारी से 20 लाख की डिमांड की, लेकिन शिकायत पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने नाहन में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला और युवक ने ऐसे रची साजिश

Two held for blackmailing businessman with obscene MMS.

पुलिस प्लान के मुताबिक आरोपियों को रकम लेने के लिए नाहन बुलाया गया। यहां आरोपी युवक जगतार सिंह (27) निवासी बाता मंडी पांवटा एवं महिला (42) जिरकपुर हरियाणा निवासी को कार एचआर 30जे-1010 समेत मारकंडा पुल के पास पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन एवं एएसपी विनोद धीमान ने रविवार को प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया है।

बताया कि ददाहू का व्यापारी जयपाल गर्ग (55) के साथ करीब 15 दिन पूर्व दोनों आरोपी कालाअंब में जमीन की डील के लिए मिले थे। जयपाल ने उन्हें 18 हजार रुपये दिए थे। उसके बाद 14 सितंबर को फिर से आरोपी महिला एवं युवक जयपाल गर्ग को गाड़ी में बैठाकर जमटा के समीप लाए और पिस्टल की नोक पर अश्लील एमएमएस बना कर कारोबारी से 20 लाख की डिमांड की।

धमकी में कहा, रकम नहीं दी तो वायरल कर देंगे एमएमएस

Two held for blackmailing businessman with obscene MMS.

कहा कि अगर रकम नहीं दी तो वह एमएमएस वायरल कर देंगे। व्यापारी जयपाल गर्ग ने इसकी शिकायत नाहन थाने में की। पुलिस ने पहले व्यापारी को दोनों आरोपियों को नाहन बस स्टैंड बुलाने को कहा और फिर उसके बाद लोकेशन बदलकर मारकंडा पुल पर डील करने को कहा। यहां दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एएसपी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये बरामद किए हैं। व्यापारी और महिला का एमएमएस भी कब्जे में ले लिया है। महिला का पांवटा में एक मकान है। जिसकी वह बैंक डिफाल्टर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 389, 384, 506, 34 आईपीसी एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed