{"_id":"5ea6b5748ebc3e903854679e","slug":"two-farmer-killed-in-accident-in-mandi-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आने से दो किसानों की मौत
Mon, 27 Apr 2020 04:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर डडौर के पास पिकअप की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों किसान एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। ये दोनों खेतों में काम करने के बाद घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर हादसा हो गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इनकी पहचान रवि पुत्र संतराम (25) और प्रेम सिंह पुत्र गवैणू राम निवासी चलखा भंगरोटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा करीब 12 बजे हुआ। पिकअप पंजाब की बताई जा रही है। कुल्लू में संतरे की सप्लाई छोड़ने के बाद चालक वापस जा रहा था। इसी बीच डडौर के पास हादसा हो गया। पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन