फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two electrocuted to death in Shimla Himachal Pradesh

Shimla: करंट से विद्युत बोर्ड के आउटसोर्स कर्मी समेत दो की मौत

Thu, 21 Jul 2022 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 06:49 PM IST
सार

खंभा अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही एचटी लाइन पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two electrocuted to death in Shimla Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिमला जिले की तहसील नेरवा की मानु भाविया पंचायत के भूट कैंची और मानु गांव के बीच मनोलटुवा में बुधवार देर शाम को करंट की चपेट में आने से आउटसोर्स कर्मचारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। बिजली के खंभे को खड़ा करते समय एचटी लाइन पर गिरने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


अमन शर्मा विद्युत बोर्ड में आउटसोर्स पर तैनात था। वह कुछ अन्य लोगों के साथ घर के लिए बन रही सड़क के किनारे एक खंभा बदल रहा था। इस दौरान खंभा अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही एचटी लाइन पर गिर गया। खंभा पकड़कर खड़े अमर सिंह (47) पुत्र राय सिंह गांव और डाकघर गयांह और अमन शर्मा (24) पुत्र लायक राम गांव सिडाय डाकघर गयांह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


दोनों को स्थानीय लोगों ने नेरवा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरवार को ही पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रशासन से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। उधर, विद्युत मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता चंद्रसेन ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed