फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two dies of swine flu in himachal

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से दो और की मौत

Wed, 02 Mar 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/मंडी Updated Wed, 02 Mar 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
two dies of swine flu in himachal

सूबे में स्वाइन फ्लू से दो और मरीजों की मौत हो गई है। इस बार

विज्ञापन
शिमला का बुजुर्ग और मंडी जिले के सुंदरनगर की महिला स्वाइन फ्लू का शिकार बनी है। प्रदेश भर में जनवरी से अब तक इस बीमारी से बच्चों, जवानों और बुजुर्गों समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है।

पीलिया के बाद स्वाइन फ्लू के पैर पसारने से लोगों में हड़कंप है। आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि स्नो व्यू होटल के समीप रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग का उपचार चल रहा था। स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाने के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत थी।

सोमवार देर रात इनकी मौत हो गई है। दूसरी ओर सुंदरनगर की महिला 10 फरवरी से मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। उपचार के दौरान सोमवार शाम को महिला ने दम तोड़ दिया।

खंड स्वास्थ्य अधिकारी रोहांड़ा डॉ. अविनाश ने स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की केस हिस्ट्री को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों को दवाइयां बांट दी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed