फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in two road accident at sirmour

सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Tue, 30 Jan 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब / राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब / राजगढ़ (सिरमौर) Updated Tue, 30 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
two died in two road accident at sirmour

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और राजगढ़ में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सड़क हादसों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के राजगढ़ इलाके में एक मारुति कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब 7 बजे राजगढ़ के उलख के समीप एक मारुति कार नंबर एचपी16-3400 स्किड होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टपरोली के कतोगा निवासी 42 वर्षीय देवराज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, उलख गांव का रहने वाला पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। 

नेशनल हाईवे-07 पर कार हादसे में एक की मौत

two died in two road accident at sirmour

दूसरा सड़क हादसा नेशनल हाईवे-07 पर कोलर के समीप रविवार देर रात हुआ। इस हादसे में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार की रात जामली निवासी दर्शन सिंह अपनी कार से नाहन की तरफ जा रहा था कि कोलर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को बुरी तरह से टक्कर मार दी।

इस हादसे में दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

माजरा पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, नायब तहसीलदार निहाल चंद कश्यप ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है। 

गाड़ी के नीचे आने से सब्जी विक्रेता की मौत    

two died in two road accident at sirmour

ईधर, परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पर बाईपास चौक सोलन में देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसविंद्र सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है।

जसविंद्र सिंह सोलन में सब्जी की दुकान करता था। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक पिकअप पीबी नंबर की दूसरी कार को टोह करके ले जा रही थी। पिकअप गाड़ी चालक ने सुरक्षा संदेश नहीं लगा रखे थे। 
 
पिकअप गाड़ी के गुजरते ही जसविंद्र सिंह सड़क पार करने लगा जबकि दोनों गाड़ियों के बीच बांधी रस्सी उसे नजर नहीं आई और वह सड़क पर गिर गया। इस बीच पिकअप के पीछे बंधी गाड़ी ने जसविंद्र को कुचल दिया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान जसविंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने दोनों गाड़ियों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अंबी लाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। वाहन चालकों को हिरासत में ले लिया है। पिकअप गाड़ी के साथ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और चालकों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed